बहादराबाद। थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुलदीप भदौला निवासी जगजीतपुर कनखल ने तहरीर देकर बताया कि बीते बृहस्पतिवार की सुबह उनकी बेटी मुस्कान स्कूटी पर सवार होकर पेपर देने के लिए घर से फाॅनिक्स काॅलेज इमलीखेड़ा जा रही थी। गलत दिशा में आ रही कार ने बहादराबाद चौक पर उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने मुस्कान को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टरों की जांच में दाहिने हाथ की हड्डी टूटी हुई और पैर के मांस फट जाने की बात सामने आई। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद