फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पांच दिनों में मात्र दो मरीजों के आए मामले सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नजरिये से पिछले पांच दिन हरिद्वार के लिए राहत देने वाले रहे हैं। इन पांच दिनों में 396 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें से केवल दो की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। अब जिले के अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में केवल 26 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार जनपद में कोरोना के मरीजों के मामले कम हो गए हैं। 26 जून को सात मामले आए थे। इसके बाद केवल एक जुलाई को दो मरीजों के मामले सामने आए। बृहस्पतिवार को भी कोई मामला सामने नहीं आया। 27 जून के आंकड़ों पर गौर करे इन पांच दिनों में 396 सैंपलों की रिपोर्ट भी आई और 558 लोगों के सैंपल भी लिए गए। जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 28 जून तक 65 मरीज भर्ती थे। दो जुलाई तक इनमें से 39 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जनपद में 26 एक्टिव मरीज शेष रह गए है। सीएमओ डॉ. शंभू कुमार झा ने बताया कि जिले में 313 मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। 10714 सैंपल भरे जा चुके हैं। 9020 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 1694 की रिपोर्ट शेष है। अब जनपद में केवल 70 लोग संस्थागत क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें