फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले वाहन जाएंगे यात्रा पर

Tue, 28 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पर्यटन विभाग ट्रेवल्स कारोबारियों के लिए अपने कार्यालय में कल से दो दिवसीय (30 जून और एक जुलाई) रजिस्ट्रेशन कैंप लगवा रहा है। इन दो दिनों में ट्रेवल्स एजेंसियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यात्रा पर उन्हीं ट्रेवल्स एजेंसियों के वाहन जा सकेंगे जिनका रजिस्ट्रेशन होगा। इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले अनाधिकृत वाहनों पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हरिद्वार से टैक्सी बुक कर यात्रा पर जाते हैं। लेकिन शहर में 100 से ज्यादा ट्रेवल्स एजेंसियों की भीड़ के बावजूद पर्यटन विभाग में सिर्फ पांच-छह एजेंसियां रजिस्टर्ड हैं। कोई जवाबदेही न होने से ट्रेवल्स संचालक पर्यटक व श्रद्धालुओं से मनमाना किराया व नियम शर्तों में मनमानी करते हैं। इस पर लगाम कसने के लिए शासन ने ट्रेवल्स एजेंसियों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हरिद्वार रेलवे रोड स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जून से दो दिवसीय रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कोट
ट्रेवल्स एजेंसियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 30 जून और एक जुलाई को रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है। सभी एजेंसियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इसकी सूचना एजेंसियों को भेजी जा रही है।-जसवंत सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यताएं
ट्रेवल्स एजेंसियों के लिए एक हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। साथ ही ट्रेवल्स एजेंसी का अपना ऑफिस सेटअप होना जरूरी है। इसमें कंप्यूटर की सुविधा होनी चाहिए। एजेंसी के लिए साथ ही सर्विस टैक्स की अदायगी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें