पथरी(हरिद्वार)। सोशल साइट पर आए एक मैसेज के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मैसेज पोस्ट करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव फेरूपुर निवासी कमलराज सैनी की ओर से फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर अवगत कराया कि उसके मोबाइल में वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया था। यह मैसेज कटारपुर निवासी राशिद की ओर से भेजा गया था। इससे उसकी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाला मैसेज भेजा है। जिससे उसकी और उसके भाई की भावना आहत हुई काफी दु:ख पहुंचा है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव के अपमान का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव फेरूपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण की निंदा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मैसेज भेजने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, शुभम सैनी, बाबूराम सैनी, दिलीप राणा आदि शामिल रहे।