फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के आरोपियों के हत्थे चढ़ने की चर्चा

Fri, 24 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनखल के अभिषेक नगर में हुई दिल्ली के कारोबारी श्याम किशोर खन्ना की हत्या के बाद से फरार चल रहे पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो सगे भाइयों के पुलिस की गिरफ्त में आने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि, कोई पुलिस अफसर सीधे सीधे भाइयों के हत्थे चढ़ने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली की गांधी गली, फतेहपुरी के रहने वाले कारोबारी श्याम किशोर खन्ना 14 को हरिद्वार आए थे। उनका यहां अभिषेक नगर में मकान हैं। मकान की सफाई के लिए वह अपने साथ दो मजदूर लेकर आए थे। 14 तारीख को उनकी अपनी पत्नी से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसके बाद जब पत्नी का संपर्क नहीं हुआ तब परिचित शरदपुरी को घर भेजा था। 16 तारीख को श्याम किशोर खन्ना का शव घर की पहली मंजिल पर बने शौचालय में मिला था। उनके साथ आए दो मजदूर गायब थे। एसओ कनखल नत्थीलाल उनियाल की ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में रवाना हो गई थी। पिछले कई दिन से पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में डेरा डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस में चर्चा होती रही कि नामजद आरोपी मजदूर  शमशेर शेख व हाजिम पुत्रगण हनुशेख निवासी कटियार राजगंज उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल लंबी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। कभी भी पुलिस उन्हें यहां लेकर पहुंच सकती है। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल से जब इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि पुलिस को नामजद आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले है, लेकिन अभी पकड़ में नहीं आ सके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें