फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, कड़ी गश्त...जंगल सफारी आज बंद

Mon, 25 Mar 2024 12:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

राजाजी प्रशासन की ओर से वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जंगल की सीमाओं पर कड़ी गश्त और संघन चेकिंग की जा रही है। सीमा से गुजरने वाले लोगों की निगरानी और संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिर्जव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जंगल सफारी भी बंद रहेगी। सीमाओं पर कड़ी गश्त की जा रही है। कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग के जंगल की सीमाएं हरिद्वार शहर और गांव के क्षेत्रों से लगी हुई हैं।

विज्ञापन


इसके कारण वन्य जीवों का आबादी क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है। इसको देखते हुए राजाजी प्रशासन की ओर से वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जंगल की सीमाओं पर कड़ी गश्त और संघन चेकिंग की जा रही है। सीमा से गुजरने वाले लोगों की निगरानी और संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियां भी अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं। उन्हें केवल बहुत जरूरत पड़ने पर ही अवकाश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Haldwani: होली की खुशियां मातम में बदली, कार कूड़ेदान से टकराई; दिल्ली के युवक समेत तीन की मौत और चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध चीला रेंज और हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट से होली के रंग पर्व पर जंगल सफारी बंद रखी जाएगी। इससे जंगल सफारी के लिए आने वाले सैलानियों को जंगली जानवरों का दीदार करने मौका नहीं मिल सकेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर बिजेंद्र दत्त ने बताया कि होली पर असामाजिक तत्व जंगल में घुसकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इन लोगों को रोकने के लिए विभाग की ओर से सतर्कता से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें