फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में सगी बहनों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सगी बहनों ने पदक झटककर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता पौड़ी गढ़वाल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

सात नवंबर से नौ नवंबर तक हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खन्ना नगर ज्वालापुर निवासी सगी बहन रोहिणी राणा और नंदिनी राणा ने भी हिस्सा लिया। कोच रमेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के अंडर-10 बालिका वर्ग में रोहिणी राणा ने स्कॉरिंग और ओलंपिक राउंड में गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप जीती, जबकि अंडर-15 के बालिका वर्ग नंदिनी राणा ने स्कॉरिंग में ब्रांच और ओलंपिक राउंड में सिल्वर मेडल हासिल किया। दोनों बेटियां सेंटमेरी पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। जिसमें रोहिणी राणा कक्षा चार और नंदिनी राणा कक्षा सात में हैं। मेधावी छात्राओं के पिता गौरव राणा उत्तराखंड सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। माता भावना राणा एक निजी पब्लिक स्कूल में अध्यापक हैं। बेटियों की उपलब्धि से माता-पिता और अध्यापकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें