फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से निपटने को तैयार ‘गुलदार’

Thu, 26 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश की एटीएस (गुलदार) के हाथों में अत्याधुनिक असलहा से लेकर हैंड ग्रेनेड तक थमा देने से इसकी ताकत में कई गुणा इजाफा कर दिया गया है। आतंकी वारदातों को देखते हुए अर्द्धकुंभ की विशेष सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर ही रहेगा।
विज्ञापन

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने में पुलिस खुद को फिट करने में जुट गई है। इसी का नतीजा है कि गुलदार दस्ते की ताकत भी बढ़ा दी है। अभी तक हरिद्वार, हल्द्वानी एवं देहरादून में गुलदार दस्ते के कमांडो कैंप कर रहे हैं। वर्ष 2010 के कुंभ की तरह अर्द्धकुंभ मेले में यह गुलदार हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। अर्द्धकुंभ के बहाने अब एटीएस को अत्याधुनिक असलहा से लैस कर दिया गया है। करीब दो करोड़ रुपये से विदेशी हथियार ही नहीं बल्कि एटीएस के लिए ग्रेनेड भी खरीदे गए हैं। अर्द्धकुंभ मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने कहा कि एटीएस (गुलदार) अत्याधुनिक असलहा से मजबूत होगी तभी किसी स्थिति से निपटा जा सकता है। इसलिए अत्याधुनिक हथियारों की खरीददारी की गई है। अगले माह तक तीन जगह पर कैंप कर रही एटीएस कमांडो को हरिद्वार बुलाकर पंद्रह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
यह असलहा मिला एटीएस को
एक्स 95 रायफल, कार्नर शॉटगन, स्नाइफर रॉयफल, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड, स्कॉम ग्रेनेड, बुलेटपू्रफ जैकेट और हेलमेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें