फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों को मिलेंगे वाई-फाई एक्सेस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलरों की ऑनलाइन राशन वितरण में आने वाली नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम वाणी) के कनेक्शन सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे राशन डीलर भी वाईफाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में हुई कार्यशाला में दूर संचार विभाग के निदेशक डीके गुप्ता ने कहा कि पीएम वाणी से देशभर में सस्ती दरों पर हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने के लिए सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। इससे राष्ट्रीय विकास और रोजगार के नए अवसरों के सृजन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। पीएम वाणी के तहत सार्वजनिक वाईफाई नेटवर्क किसी भी छोटे व्यवसाय करने वाले लाभ उठा सकते हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने कहा कि सस्ती दरों पर राशन डीलरों को वाईफाई सेवा का लाभ मिल सकेगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में नेटवर्किंग की समस्या के कारण ऑनलाइन राशन वितरण की समस्या दूर हो सकेगी। उन्होंने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों से राशन डीलर को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गौरव सिंह, देवेंद्र सिंह, पूनम सैनी, एमएस रावत, बिंदु नेगी, ममता ग्वाड़ी, मोहन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें