फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों ने राशन न मिलने पर काटा हंगामा

विज्ञापन
डीएम कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर सरकारी राशन न मिलने को लेकर मौजूद महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बैरागी कैंप के बजरीवाला क्षेत्र के लोगों को राशन न मिलने पर डीएम कैंप कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। वहां से वह पुलिसकर्मियों के भगा दिए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें कलक्ट्रेट या तहसील में जाने के लिए कहा। वे थक हारकर अपने घरों में जाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बैरागी कैंप के बजरीवाला के निवासियों का आरोप है कि कनखल के लाटोवाली स्थित राशन डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। गुस्साए बजरीवाला के करीब 50 महिला पुरुष मायापुर स्थित डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे और वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटे भर तक उनकी समस्या सुनने के लिए कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने नारेबाजी शुरू की तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद वे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन शुरू किया। वहां पर कर्मचारियों ने उन्हें कलक्ट्रेट या तहसील में जाने को कहा। आधे दिन तक भटकते रहने पर जब उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो वे अपने घर जाने को मजबूर रहे। राजरानी ने बताया कि जब भी राशन डीलर के पास जाते हैं तो वह कुछ दिन बाद आने की बात कह देते हैं, लेकिन अब उनके घर में खाने को कुछ नहीं है और भंडारे भी मिलने बंद हो गए तो घर से निकलने को मजबूर हुए। इस मौके पर निशा देवी, जोगवती, हीरा, रानी, गौरी देवी, कलसैया देवी, उर्मिला देवी, रिंकू देवी, भारती, विभा देवी आदि शामिल हुईं।
बजरीवाला निवासियों के साथ राशन डीलर से संपर्क किया जा रहा है कि आखिर वहां के निवासियों को राशन क्यों नहीं मिला। शीघ्र ही सभी को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। मामले में यदि डीलर दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें