फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर मीठीबेरी की टीम बनी गेंद चैंपियन

विज्ञापन
लालढांग में आयोजित गेंद मेले में उमड़ी भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पर्वतीय संस्कृति के संवाहक गेंद मेले के अंतिम दिन बुधवार को आयोजित कई प्रतियोगिताओं में लालढांग की टीम को हराकर रसूलपुर मीठीबेरी की टीम विजेता बनी। यहां पहुंचे लोगों में गेंद मेले को लेकर भारी उत्साह रहा। हर वर्ष इसी उल्लास के साथ मेला आयोजित करने के संकल्प के साथ मेले का समापन आया।
विज्ञापन

बुधवार को मेले के तीसरे दिन संस्कृति विभाग की ओर से पौराणिक देवभूमि सोसायटी सांस्कृतिक दल के आचार्य सुमन धस्माना और गायक मनीष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। उनकी प्रस्तुतियों पर लोग झूमते नजर आए। लोक संस्कृति और मेला समिति ने गेंद को सबसे पहले शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मेला स्थल पर ले जाकर पूजा अर्चना कराई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी और पुलिस चौकी प्रभारी मनीष नेगी ने दोनों टीमों लालढांग और रसूलपुर के बीच गेंद को उछाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब जोर लगाया। लालढांग की टीम लीडर विमल डबराल और रसुलपुर टीम के लीडर देवेंद्र राणा के नेतृत्व में रोचक मुकाबला हुआ। घंटों तक चले कड़े मुकाबले के बाद रसूलपुर मीठीबेरी टीम ने जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लोक संस्कृति पर आधारित गेंद मेला पिछले छह वर्षों से इस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना है। क्षेत्र के सभी गांवों कें लोग भारी संख्या मेला देखने आते हैं। इस अवसर पर लालढांग चौकी प्रभारी मनीष नेगी, गजेंद्र सिंह नेगी, कीर्ति, मोहन दिवेदी, प्रकाश डोबरियाल, जगपाल सिंह ग्रेवाल, प्रताप सिंह लिंगवाल, श्याम प्रसाद शर्मा, दीपक नेगी, मुकेश कुकरेती, मुकेश नेगी, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
संस्कृति के संरक्षण का दोहराया संकल्प
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समिति ने मेले को और ज्यादा भव्य बनाने के लिए भविष्य में भी काम करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें