फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू

Tue, 20 Dec 2016 11:54 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
दुर्लभ उल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगजीतपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सफेद रंग का एक उल्लू जाल में फंसा मिला। छात्रों ने चोटिल उल्लू को जाल काटकर जैसे तैसे निकाला। फिर उसका प्राथमिक उपचार के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जब स्कूल खुला तो कुछ छात्र-छात्राएं खेल के पीरियड में मैदान में पहुंचे। क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए लगाए गए जाल में एक उल्लू फंसा हुआ दिखा। खेल शिक्षक संजय चौहान और छात्रों ने उल्लू को जाल से छुड़वाया। यह लोग उल्लू को पशु चिकित्सालय ले गए। पशु चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद उल्लू को राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंजर सुभाष चंद्र घिल्डियाल के सुपुर्द कर दिया। रेंजर ने बताया कि उल्लू की प्रजाति अभी पता नहीं चल पाई है। लेकिन वह सामान्य नहीं है। अभी उल्लू चोटिल है। उसकी चोट ठीक होने पर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें