जयराम आश्रम पर लेंजर शो देखते कुंभ मेलाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
कुंभ मेला प्रशासन अगले साल होने वाले कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत देशभर की कई लेजर शो कंपनियां यहां अपने अपने लेजर शो प्रदर्शित करने के लिए आई हैं।
शनिवार की देर रात हरकी पैड़ी के पास लेजर शो और अन्य इवेंट करने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों ने देश विदेश में विभिन्न नदियों और झरनों पर आयोजित किए जाने वाले लेजर शो की प्रस्तुति दी। इस दौरान किसी ने गंगा पर आधारित आध्यात्मिक कथा लेजर के माध्यम से दर्शाई तो किसी ने धरती से इंद्रधनुष गंगा की लहरों पर बना कर दिखाया। एक से एक प्रस्तुति देख कर कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारी और मौजूद दर्शक प्रफुल्लित नजर आए। इस दौरान कुंभ मेला अधिकारी ने कहा कि रोशनी साज सज्जा लाइटिंग और लेजर शो आदि से कुंभ मेले को भव्यता मिलेगी। इसलिए इस तरह के आयोजन भी मेले की तैयारियों में शामिल किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, डॉ. ललित नारायण मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।