फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बारिश, हवा से गेहूं-सरसों की फसलों का नुकसान, मुआवजे की मांग

Tue, 17 Mar 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार और सोमवार की रात बारिश और तेज हवा से गिरी थीं फसलें
विज्ञापन

- फसलों के नुकसान से किसानों की बढ़ी चिंता
पथरी। सोमवार की रात में तेज हवा से गेहूं व सरसों की फसल गिर गई। इससे पहले रविवार की रात में भी बारिश के साथ तेज हवा से गेहूं व सरसों की फसल गिर गई थी। फसलों के गिरने से किसानों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। अब किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। पिछले दो दिन से तेज हवा से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान पिछले दो साल पहले बाढ़ से फसलों के नुकसान से अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि अब फिर से किसानों को फसलों के नुकसान की मार झेलनी पड़ गई।
विज्ञापन

-
क्या कहते हैं किसान


बारिश के साथ हवा से फसलों का काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

- सोहेल अंसारी, मुस्तफाबाद पदार्था



पहले हाथी खेतों में घुसकर फसलों का नुकसान कर रहे थे। खेतों में बची गेहूं व सरसों की फसल बारिश के साथ हवा से बर्बाद हो गई।

- नूतन कुमार, कटारपुर

-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व संबंधित अधिकारियों को फसलों के नुक़सान की ओर ध्यान देना चाहिए। जिससे किसानों को फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा मिल सकें।
विज्ञापन


- पवन कुमार, हरसीवाला



कर्ज लेकर खेत में गेहूं व सरसों की फसल बोई थी। बारिश के साथ तेज हवा से फसल बर्बाद होने से कर्ज की अदायगी कैसे होगी। यह सोच कर परेशान हूं।

- सुशील कुमार, बादशाहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें