दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, दुकान को किया सील
विज्ञापन
बाहरी टीम की ओर से एक दुकान पर छापा मारा गया। दुकान से अनाधिकृत रूप से रखी दवाएं व मशीनरी पुर्जे मिलने से दुकान को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा कस्बा में नगर पंचायत मार्ग पर स्थित एक दुकान पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन व दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को देर शाम छापा मारा।
दुकान से दवाओं का स्टॉक, दवाई निर्माण पेकिंग, मशीनरी पुर्जे बरामद हुए। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह ने बताया कि इनामी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने की थी। आरोपी की हरियाणा के पानीपत में फैक्टरी थी। इसका सामान अवैध तरीके से झबरेड़ा में रखा गया था। आरोपी की निशानदेही पर झबरेड़ा कस्बे की एक दुकान से दवाएं, पैकिंग व कुछ दवा निर्माण मशीनरी के पुर्जे अनाधिकृत रूप से रखे मिले हैं। दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस अधिनियम एवं दो अन्य गंभीर मामले दर्ज है। टीम ने दुकान का शटर बंद करवा कर सील की कार्रवाई कर दी है।