कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब चार लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के कस्बा लंढौरा में पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम ने लंढौरा से भगवानपुर चंदनपुर जाने वाले मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.80 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनीश निवासी भगवानपुर चंदनपुर मंगलौर बताया। कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। संवाद