- कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से की गई की पत्रकार वार्ता में भाजपा पर साधा निशाना
बहादराबाद। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को बहादराबाद में पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर और बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में हुई हेराफेरी पर गंभीर सवाल खड़े किए।
कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रद्धापूर्वक बड़ी मात्रा में दान अर्पित किया लेकिन उसके प्रबंधन में कथित अनियमितताओं पर भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के पुराने नारे चौकीदार चोर है का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही जवाबदेही की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में शामिल अधिकांश लोग भाजपा से जुड़े हुए थे। कांग्रेस ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, मोहन राणा, विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे।