उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने जन जागरूकता पैदल मार्च निकालकर लोगों से समर्थन मांगा। युवाओं ने कहा कि लोगों की जनहित मांग पर भी शासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
भूपतवाला और खड़खड़ी क्षेत्र में निकाले गए पैदल मार्च के संयोजक नितिन यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया पूरी करे। आकाश भाटी और गौरव जोशी ने कहा कि पिछले कई सालों से अस्पताल की मांग की जा रही है। प्रशासन की लापरवाही के चलते अस्पताल का काम अटका हुआ है। पैदल मार्च में हरिनारायण, धन प्रकाश सैनी, राजकुमार, रामअवतार, मोनू राजपूत, गौरव अग्रवाल, रोहित नोटियाल, भारत गिरि, आदित्य गौड़, संदीप भट्ट, रोहित नेगी, राजा कश्यप, शशांक, राजीव उपाध्याय आदि शामिल हुए।