लालढांग पंचायत भवन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम डालूपुरी को स्वतंत्र ग्राम राजस्व घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ।
शुक्रवार को लालढांग पंचायत भवन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डालूपुरी राजस्व ग्राम संघर्ष समिति के अध्यक्ष आकाश कांत और कवेंद्र द्वारा डालूपुरी गांव को राजस्व ग्राम बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि गांव डालूपुरी की जनसंख्या लगभग ग्यारह सौ के लगभग है। अभी तक कई योजनाओं से गांव वंचित है। समाजसेवी मोहन सिंह ने बताया कि अनेकों सुविधाओं से वंचित गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। गांव राजस्व न होने के कारण लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत सचिव अनुज कुमार एवं ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर शोभा देवी, दिनेश कुमार, सुरेश, अर्जुन, करम सिंह, अनिल, संजीव, योगेंद्र, परवीन आदि उपस्थित रहे।