फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई को दबोचा

Sun, 15 Sep 2019 12:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी स्वामी पर सरेआम फायर झोंकने की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू चौधरी और उसके भाई सोनू चौधरी को रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा। प्रॉपर्टी डीलर के अलावा उसके भाई से भी एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि रिवाल्वर उसके एक दोस्त की है। पुलिस दोनों ही असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कालोनी में डेयरी स्वामी अरुण कुमार पर फायर झोंक दिया था। आरोप था कि लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के चलते स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू चौधरी और उसके भाई सोनू व एक परिचित महक सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि डेयरी स्वामी को गोली नहीं लगी थी। डेयरी स्वामी के भाई पारूल ने इस संबंध में हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हंगामा होने पर एक आरोपी महक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, उसका भाई फरार चल रहे थे।

शनिवार को रानीपुर पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बसपा कार्यालय के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से उसका लाइसेंसी रिवाल्वर और उसके भाई से भी एक रिवाल्वर बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने यह रिवाल्वर अपने एक परिचित का होना बताया है। उन्होंने बताया कि तस्दीक होने पर इस संबंध में उस रिवाल्वर के लाइसेंस धारक के खिलाफ भी प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों ही असलहों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें