फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 15 Sep 2019 12:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भूमिगत बिजली लाइन डालने के कार्य में निजी कंपनी और पेटी ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दुर्गानगर, भूपतवाला के पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में लोगों ने नगर विकास मंत्री, जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पत्र में अनिरूद्ध भाटी ने कहा यूपीसीएल की देखरेख में निजी कंपनी हरिद्वार में भूमिगत बिजली लाइन डालने का काम कर रही है। दुर्गानगर, भूपतवाला में निजी कंपनी ने मानकों को ताक पर रखकर पेटी कॉन्ट्रेक्टरों को खुदाई और पाइप लाइन डालने का काम सौंपा है। कुशल इंजीनियरों के अभाव में अनुभवहीन पेटी कॉन्ट्रेक्टर काम में लापरवाही से काम कर रहे हैं। इसके चलते पहले सर्वानंद घाट के सामने पानी की राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हुई। अब मुखिया गली के बाहर और कबीर पंथी आश्रम के निकट पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अलावा शहर के कई स्थान पर सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है। क्षेत्र में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि यदि निजी कंपनी और यूपीसीएल ने पानी और सीवर लाइन की मरम्मत और खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत नहीं कराई तो लोग भूपतवाला में इस तरह काम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें