फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रधानाचार्य की कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी प्रधानाचार्य की कार में तोड़फोड़ कर दी गई। करीब 10 अज्ञात व्यक्ति तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीतापुर बाईपास सहकारी बैंक के निकट वार्ड नंबर-60 निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर रोशनाबाद में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब 6:55 बजे उनकी कार घर की गली के बाहर सर्विस लेन पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने जानबूझकर उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि समूह में आए करीब 10 युवकों ने वाहन में तोड़फोड़ की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस घटना से न केवल उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि परिवार और आसपास के लोगों में भय का माहौल भी बन गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें