फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सुबह-शाम छाया कोहरा, दोपहर में निकली धूप से बढ़ा तापमान

विज्ञापन
लक्सर में घने कोहरे के बीच हाईवे से गुजरते बाइक सवार ( संवाद )
विज्ञापन
सर्द हवाओं के कारण जहां पिछले दिनों ठिठुरन रहीं वहीं शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह-शाम कोहरे के छाए रहने से लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से सुबह के समय वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन


आसमान साफ होने के बाद धूप निकली जिससे शुक्रवार को तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में मौसम के बदलने से लोग घरों की छतों पर धूप सेंकने पहुंच गए। वहीं बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। चिकित्सकों की ओर से ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें