फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में राष्ट्रपति शासन का विरोध

Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा को कोसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस कमेटी महानगर हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को देवपुरा चौक पर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुए। अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हिटलरशाही रवैये पर उतर आई है। पहले अरुणाचल और अब उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को जिस तरह से अस्थिर करने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है वह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। कहा कि भाजपा का जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है तभी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने के प्रयास लगातार जारी है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान,  पुरुषोत्तम शर्मा,  हाजी नईम कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष भारत तनेजा, बलराम राठौर, तरूण नैय्यर, हाजी रफी खान, कुमुद शर्मा, बलवंत चौहान, आशीष चौधरी, यशवंत सैनी, ओपी चौहान, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, शिवकुमार कश्यप, शुभम भाटी, सुमन अग्रवाल, बीना कपूर, नईम सलमानी, प्रदीप आहूजा, संदीप अग्रवाल, लव शर्मा, रमणीक सिंह, सुषमा सहगल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें