फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर में साढ़े छह घंटे बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बुधवार को ज्वालापुर क्षेत्र के कई इलाकों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब 10 बजे बिजली जाने के बाद शाम साढ़े चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
बुधवार की सुबह 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली नहीं होने के कारण घरों में लगे पानी के पंप भी नहीं चल सके, जिससे कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अफजल, अनिल, प्रकाश, रविंद्र कुमार, बबलू खान, अब्दुल सुब्हान, बशर राव ने बताया कि सुबह 10 बजे आपूर्ति बाधित होने के बाद शाम साढ़े चार बजे बहाल हो पाई। इसके बाद पानी की आपूर्ति भी धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। लोगों ने ऊर्जा निगम से से मांग की कि तकनीकी खराबी अथवा अन्य कारणों से आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में समय पर सूचना दी जाए। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें