फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौ घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र में नौ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। भट्टीपुर स्थित बिजली घर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नौ बजे बिजली गायब हुई और शाम को छह बजे के बाद आई। सुरेंद्र, दीपक, रमेश, नसीम, जाहिद, जब्बार आदि का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। चौबीस घंटे में दस बारह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बगैर बिजली के लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, शेरपुर, भट्टीपुर, बादशाहपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला आदि गांवों के लोगों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई राधेश्याम का कहना है कि शुक्रवार को हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे बिजली की नई लाइन में डालने का कार्य हुआ है। इस वजह से पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें