फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निरीक्षण में पूरी तरह दुरुस्त मिली विद्युत व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले बुधवार को धनौरी व कलियर विद्युत उपकेंद्रों पर शटडाउन कर विद्युत लाइनों व अन्य उपकरणों का आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त पाई गईं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को धनौरी और कलियर बिजलीघरों के अंतर्गत पूरे दिन शटडाउन लेकर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों व अन्य उपकरणों का निरीक्षण व आवश्यक मरम्मत कार्य किया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें सभी विद्युत लाइनें सुचारु अवस्था में मिलीं और कहीं भी कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई।

ऊर्जा निगम धनौरी के एसडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां किसी प्रकार की तकनीकी समस्या थी, उसे समय रहते ठीक कर दिया गया है। कांवड़ मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें