फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे गुल रही बिजली, छाया पानी का भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनगर ज्वालापुर के पास बसे ग्राम सराय स्थित नवनिर्मित कॉलोनी गायत्री विहार में सोमवार शाम से बिजली गुल है। इससे कॉलोनी के लोग मंगलवार दिनभर पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते रहे। बताया जा रहा है कि विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम को लगभग छह बजे गायत्री विहार कॉलोनी में बिजली गुल हो गई थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बिजली नहीं होने से दिन भर गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। उधर, बिजली के कारण पानी की मोटर नहीं चलने से पानी का संकट भी दिनभर रहा। लोगों ने हैंडपंप से इधर-उधर किसी तरह से पानी की व्यस्था की। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि बिजली फाल्ट को ढूंढकर ठीक करने में ऊर्जा निगम के कर्मचारी हीलाहवाली बरत रहे हैं। इसके कारण कॉलोनीवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के वसीम खान ने बताया कि बिजली न होने के कारण पीने का पानी बाहर से लाना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक भी बिजली नहीं आई थी। उधर, ऊर्जा निगम के जेई वरुण पंवार का कहना है कि फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है। जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें