फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दोपहर तक बिजली गुल, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनौरी। क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। इस वजह से समूचे धनौरी इलाके में बिजली पर आधारित सभी काम धंधे ठप पड़ गए। दोपहर बाद शटडाउन वापस लिए जाने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही बिजली संबंधी मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते आपूर्ति प्रभावित थी। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शटडाउन लिया गया था। इस वजह से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर तक सभी कार्य संपन्न कर लिए गए। कार्य पूरे होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने शटडाउन वापस ले लिया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति फिर से बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी सिंह ने बताया कि बिजली नहीं आने से पूरे क्षेत्र में कई कार्य प्रभावित हुए। इनमें वेल्डिंग, फोटोस्टेट और आटा चक्की जैसे बिजली संबंधी सभी काम शामिल थे। इसके अलावा, अन्य घरेलू कार्य भी पूरी तरह बंद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि कुंभ मेले से संबंधित कार्यों के लिए भी समय-समय पर शटडाउन लेकर काम कराए जाते हैं। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें