फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ड्यूटी पर जा रहे पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को एक ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वैभव कुमार (24) पुत्र विशंबर प्रसाद निवासी न्यू आदेश नगर रुड़की हरिद्वार पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था। मंगलवार सुबह वह मोटरसाइकिल पर रुड़की से ड्यूटी पर आ रहा था। हाईवे पर भूमानंद अस्पताल के सामने पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और सिर पर पहिया चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भेजा गया।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए ट्रक को चिह्नित कर लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। शाम को पुलिस को मामले में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें