एसएमजेएन काॅलेज में सतत विकास लक्ष्य की आठवीं वर्षगांठ पर तीन चरणों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में ‘भारत में सतत विकास लक्ष्य’ विषयक पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 17 लक्ष्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। द्वितीय चरण में विषय से संबंधित आनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें अक्षरा और प्रियांशी ने प्रथम, कनिष्का मेहता, प्रियांशी पंत व निकिता ने द्वितीय और दिव्या कश्यप, सौरभ सैनी, तनीषा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सतत विकास लक्ष्य के तीसरे चरण में समूह संवाद (ग्रुप डिस्कशन) का आयोजन किया गया। इसमें पिंकी वर्मा, भावेश, प्रेरणा, निशि के समूह ने प्रथम स्थान, साक्षी स्मिता, दिव्या, अक्षरा के समूह ने द्वितीय स्थान व विशाल, अमन, प्रियांशी, तनीषा के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भावेश और अक्षरा संयुक्त रूप से श्रेष्ठ वक्ता के रूप में चयनित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि सतत विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। इस मौके पर रूचिता सक्सेना,भव्या भगत, साक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहे।