दो दिवसीय जनपद स्तरीय शैक्षिक एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद में दो दिवसीय जनपद स्तरीय शैक्षिक एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि, खेलों में भी युवा बेहतर कॅरिअर बना सकते हैं।
जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में गौरव ने प्रथम, आयुष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 गोला फेंक बालिका वर्ग में सोनी ने प्रथम, अवनी दूसरे नंबर पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग गोला फेंक में रितिक ने प्रथम और आयुष दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में मानसी कटारिया ने प्रथम और अक्षिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम, भावना दूसरे नंबर पर आईं। अंडर-19 बालिका वर्ग गोला फेंक ने भावना ने प्रथम और रितिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में विक्रांत चौधरी ने प्रथम और अजय नौटियाल दूसरे नंबर पर रहे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अभिषेक शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कांत उनियाल, अंजेश, शालू तोमर, आलोक सिंह, पार्थिव प्रीती जोशी, सुनीता देवी, अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, धनंजय मलिक, संत कुमार, सीमा रानी, आलोक द्विवेदी, प्रवीण जट राणा, महक सिंह, राजीव चौधरी, अरुण कुमार खरे, मांगेराम मौर्य आदि मौजूद रहे।