फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उप प्रधान के शैक्षिक दस्तावेजों का पुलिस कराएगी सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कासमपुर में उपप्रधान पद पर काबिज महिला सदस्य पर फर्जी दस्तावेज के जरिये चुनाव लड़ने और पद हासिल करने के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही उप प्रधान के सभी शैक्षिक दस्तावेज कब्जे में लेगी और उनका सत्यापन कराएगी। साथ ही वादी से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को ग्राम कासमपुर निवासी जमशेद ने कोर्ट के आदेश पर कासमपुर ग्राम पंचायत की उप प्रधान शहजादी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में वार्ड 2 से सदस्य पद के लिए महिला प्रत्याशी शाहजादी ने आठवीं पास का स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) उत्तरांचल जूनियर हाई स्कूल धीरवाली ज्वालापुर का लगाया था। यह प्रमाणपत्र दाखिल कर वह सदस्य चुनी गई और बाद में उपप्रधान पद भी हासिल कर लिया।
जमशेद ने आरोप लगाया था कि सूचना का अधिकार में प्रमाणपत्र की सत्यता जानने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रतिलिपि प्राप्त कर उपशिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) बहादराबाद कार्यालय से सत्यापन कराया गया। तब सामने आया कि संबंधित छात्रा का नाम विद्यालय के किसी भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। जमशेद ने आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र फर्जी था। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें