फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जगाधरी में पकड़े गए फरार बंदी को हरिद्वार लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरियाणा के जगाधरी से पकड़े गए जिला कारागार रोशनाबाद से फरार बंदी को हरिद्वार की सिडकुल पुलिस बी वारंट पर लाएगी। पुलिस का दावा है कि उससे पूछताछ के बाद शूटर पंकज को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने उसे लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती 11 अक्तूबर की रात रोशनाबाद जेल में रामलीला मंचन के समय कैदी पंकज निवासी गोलभट्टा रुड़की और विचाराधीन बंदी रामकुमार निवासी उज्जारी ढिबा धौनीपुर गोंडा (यूपी) फरार हो गया था। तीसरा कैदी छोटू फरार होने में कामयाब नहीं हो पाया था। दोनों हाई सिक्योरिटी सेल के निर्माण के लिए रखीं दो सीढ़ियों को जोड़कर दीवार फांदकर फरार हुए थे। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर प्यारे लाल सहित छह जेल कर्मचारियों को सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय और मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी गई थी।

सिडकुल पुलिस ने फरार कैदियों की मदद करने के आरोप में शूटर पंकज के तहेरे-मौसेरे भाईयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी हुई हैं। शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस से जगाधरी सिटी पुलिस ने संपर्क किया। जानकारी दी कि रामकुमार चाकू के साथ वहां गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम जगाधरी पहुंच गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बंदी रामकुमार को बी वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है। दूसरे कैदी पंकज की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें