फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..मंडी में शारीरिक दूरी लागू करने में पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
ज्वालापुर मंडी के बाहर लगी लोगों की लाइन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
फल और सब्जी मंडी ज्वालापुर में शारीरिक दूरी का पालन कराने में ज्वालापुर पुलिस की तमाम व्यवस्थाएं ध्वस्त साबित हो रही हैं। कोरोना महामारी के चलते करीब दस-दस फुटकर व्यापारियों को मंडी परिसर के अंदर जाने की अनुमित दी जा रही है। ज्वालापुर पुलिस की इस व्यवस्था के चलते सोमवार को मंडी परिसर के बाहर सराय रोड के दोनों ओर करीब दो किमी तक लोगों की भीड़ लगी रही है। इन लाइनों में लोग पुलिस के सामने ही शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही ज्वालापुर मंडी में फल और सब्जी लेने के लिए फुटकर व्यापारियों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई, लेकिन मंडी परिसर के मुख्य गेट पर मौजूद ज्वालापुर पुलिस सभी गेट पर रोक करीब दस-दस लोगों को मंडी परिसर के अंदर जाने दिया। जिसके चलते कुछ समय में मंडी के बाहर सराय रोड पर दोनों ओर हजारों लोगों ही भीड़ जमा हो गई। ज्वालापुर पुलिस की इस व्यवस्था के चलते सड़क पर एक ओर कन्या गुरुकुल परिसर तक रेड़ी वालों और दूसरी तरफ सराय ओर ट्रांसपोर्ट नगर से भी आगे तक फुटकर व्यापारियों की लाइन लग गई। फुटकर व्यापारी दो-तीन घंटो तक लाइन में लगकर ही मंडी परिसर में फल और सब्जी लेने के लिए पहुंच पर रहे थे। घंटों तक लाइन में लगे रहने और भारी भीड़ होने के कारण शारीरिक दूरी जमकर उल्लंघन किया गया।
सड़क पर नहीं बनाए गए गोले
ज्वालापुर पुलिस ने सड़कों पर व्यापारियों को मंडी से फल और सब्जी लेने के लिए लाइनों में तो लगवा दिया, लेकिन इसके लिए पुलिस ने लोगों को शारीरिक दूरी में रहने के लिए सड़क पर गोले तक बनवाने तक उचित नहीं समझा। इसके चलते फुटकार व्यापारी लाइनों में एक दूसरे को घस्सा मारने हुए और बाते करते हुए आगे मंडी की ओर आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

कोनोरा महामारी के चलते पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों को शारीरिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों से भी शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है। यदि शारीरिक दूरी के उल्लंघन का मामला संज्ञान में आता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सी रवि शंकर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें