फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन घेराव को जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के देहरादून में पूर्व निर्धारित राजभवन के घेराव कार्यक्रम के लिए जाते हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने शांतिकुंज से आगे नहीं जाने दिया। आक्रोशित नेताओं ने वही पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर देहरादून में राजभवन घेराव कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए हरिद्वार से जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने शांतिकुंज के बाहर जबरदस्ती कर रोक लिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को देहरादून न जाने की चेतावनी दी। इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस नेताओं ने शांतिकुंज के गेट नंबर 2 के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने गेट नंबर 2 के बाहर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, जिसका जवाब आगामी 2022 में जनता देगी। इस मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, कैलाश प्रधान, अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, रोहतास सैनी, शिव कुमार जोशी, नवीन, बलवंत, अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, वीके सिन्हा, बालेश्वर सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील सिंह, अमित राजपूत, नेपाल चौहान, सोनिका विश्वास, जबर सिंह चौहान, करण पाल सिंह, विनोद कुमार, सत्यवीर सिंह, रोहताश सैनी, सरदार हरजीत सिंह, छोटू जयंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें