फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने कोतवाली पहुंचे भाई बहन

Sun, 06 Nov 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
उपनगर ज्वालापुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। परिजनों से डरे सहमे रिश्ते के भाई बहन शादी की ख्वाहिश लेकर खुद कोतवाली पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुुझाकर प्रेमी युगल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक युगल खुद थाने पहुंचा। युगल ने बताया कि कई वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध चला आ रहा है और वे शादी करना चाहते हैं। उनका कहना था कि युवक रिश्ते में युवती का ममेरा भाई लगता है इसलिए परिजन शादी की इजाजत नहीं देंगे। पुलिस भी ये सुनकर दंग रह गई। बीए में अध्ययनरत युवती ने पुलिस से दो टूक कहा कि, वह हर हाल में अपने ममेरे भाई से ही शादी करना चाहती है।  यह जानकार परिजन उनकी जान के दुश्मन हो सकते है। पुलिस ने युगल की बात सुनकर उनके परिजनों से संपर्क साधा। फिर युगल के परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युगल को समझाया। तब कही जाकर युगल अपने-अपने परिजनों के साथ जाने के लिए राजी हुए। एसआई उमेश कुमार ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले युगल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें