अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं की ओर से रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों का जज्बा देखते बनता था। शिविर में 224 लोग रक्तदान करने पहुंचे। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसडीआरफ के एसपी जगतराम जोशी आदि अधिकारियों ने सराहा। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं से जुड़े लोगों के रक्तदान कार्य को हमेशा जारी रखने को आह्वान किया।
अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाएं हरिद्वार कैमिस्ट एसोसिएशन, रोटरी क्लब हरिद्वार, कुष्ठ एवं असहाय मानव सेवा समिति, उत्तरांचल पंजाबी महासभा और ब्लड वालटियर्स फोर सोशल के पदाधिकारियों के सहयोग से एनडी तिवारी यूथ हॉस्टल में रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून और हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के ब्लडबैंक की टीम भी मौजूद रही।
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अवनीत चुघ ने शिविर का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। शिविर में एसडीएम हरिद्वार मनीष कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने रक्तदाताओं को जज्बे को देखते हुए रक्तदान किया। एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास से रक्तदाताओं में जागरूकता आई है। एसडीएम ने खुद भी रक्तदान किया। शिविर में भाजपा विधानसभा संयोजक विकास तिवारी, डा. विशाल गर्ग, नरेशरानी गर्ग, तरुण नैय्यर, रवि धींगड़ा, समीर वर्मा, सुखबीर सिंह, प्रवीण कुमार, विपिन गुप्ता, रामशरण चावला आदि ने सहयोग किया।
---------------
हिंदू-मुस्लिम एक साथ पहुंचे
रक्तदान करने के लिए शहर के हिंदू-मुस्लिम परिवार एक साथ पहुंचे। ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान निवासी मुकेश कुमार अपने पड़ोस में रहने वाली शमरीन और उनके पति मुस्तकीम के साथ रक्तदान करने पहुंचे। शमरीन ने बताया कि वह पहली बार रक्तदान करने पहुंची। करीब 18 बार रक्तदान कर चुके मुकेश ने बताया कि वे साल में दो से तीन बार रक्तदान करते है। इनके अलावा अहबाबनगर निवासी जाहिद अली अपने दोस्त नन्हें बाबू निवासी देवपुरा कालोनी के साथ रक्तदान करने पहुंचे। जाहिद अली छह एवं नन्हें चार बार रक्तदान कर चुके हैं।
----------------
रक्तदान करने पहुंचे कई दंपति
शिविर में रक्तदान करने के लिए 20 से अधिक दंपत्ति एक साथ पहुंचे। जिसमें मॉडल कालोनी निवासी सुनील कुमार ने अपनी पत्नी बबीता के साथ और गोल गुरुद्वारा के पास के निवासी सुमित बंसल ने अपनी पत्नी सीमा बंसल के साथ रक्तदान किया। ज्वालापुर निवासी जयदीप सेठी अपनी पत्नी अनुपमा सेठी के साथ पहुंचे। कनखल निवासी मोनिका जैन परिवार सहित रक्तदान करने पहुंची।
--------------------------------
लगातार कर रहे रक्तदान
शहर के साथ आसपास के युवा लगातार रक्तदान करते रहे हैं। शिविर में भी ये लोग रक्तदान करने पहुंचे। जिसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, आयुष छाबड़ा, आर्यनगर निवासी अमित शर्मा, किशोर अरोड़ा, कनखल निवासी यक्षु गोयल, हिमांशु अरोड़ा, ललित बत्रा, अनिल झाम्ब आदि ने रक्तदान किया।
----------------
इनका रहा शिविर में सहयोग
हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल झाम्ब, महामंत्री अनिल अरोड़ा, पंकज गोयल, हेमंत मेहता, अजय गर्ग, आयुष छाबड़ा, विशाल अनेजा, भारत अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा आदि का सहयोग रहा। कुष्ठ एवं असहाय मानव सेवा समिति के नारायण आहूजा, दीपक सेठी, राकेश मल्होत्रा, कुंवर बाली, सचिन अरोड़ा, राम अरोड़ा, डा. भविष्य, हरीश तनेजा, प्रदीप सेठी, राजकुमार मुखर्जी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा से रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, रवि पाहवा, शशी मनचंदा, किशोर अरोड़ा, विक्की तनेजा, संदीप कपूर, राज ओबराय, अमर कुमार, देवेंद्र चावला आदि, रोटरी क्लब कनखल के प्रधान समीर गुप्ता, प्रदीप तोमर, अनिल केसवानी, ललित बत्रा, मन्नू मल्होत्रा, अशोक सपरा, वासुमित्र त्यागी, ब्लड वालंटीयर्स फोर सोशल के शेखर सतीजा, अनिल अरोड़ा आदि।
------------------
शिविर में दांतों की जांच भी
हरिद्वार। यूथ हॉस्टल में लगे रक्तदान शिविर में दांतों की जांच भी की गई। जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डा. साहिल धींगड़ा और डा. सुरभि कक्कड़ ने दांतों की जांच की।
-----------
पिता -पुत्र ने सेना के लिए किया रक्तदान
दादूपुर बहादराबाद से शिविर में रक्तदान करने आए भोला सिंह धीमान और उनके पुत्र निखिल ने रक्तदान करते हुए बताया कि वे सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए रक्तदान करने आए हैं। वे चाहते हैं कि उनका खून सैनिकों के काम आए ताकि वे देश की सेवा कर सकें। विक्रम सिंह ठाकुर ने भी परिवार सहित पहुंचकर रक्तदान किया।