हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान परिजनों से बिछुड़े एक 76 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों से मिलवा दिया। बुजुर्ग को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अशोक कुमार हरकी पैड़ी पर भीड़ में परिजनों से अलग हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश अभियान शुरू किया और उन्हें शनिवार को पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद बुजुर्ग को उनके भतीजे रोहित गर्ग निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर को सकुशल सौंप दिया गया।