फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिस ने 140 लोगों को मोबाइल लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। होली पर्व से पहले सिडकुल पुलिस ने आमजन को तोहफा दिया है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 140 खोए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए। बरामद मोबाइलों की कीमत 35 लाख से अधिक आंकी गई है। अपने खोए मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर मोबाइल वापस मिलते ही खुशी लौट आई।
विज्ञापन


थाना परिसर में शनिवार सुबह पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में एसएसआई देवेंद्र तोमर, मुख्य आरक्षी विवेक यादव ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों में आईफोन-चार, ओप्पो-25, नथिंग-11, सैमसंग-25, रियलमी-22, एमआई-10, वीवो-29, वनप्लस-10 और आईक्यू-4 शामिल हैं। इनमें से कई मोबाइल बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल स्थित कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के थे, जबकि कुछ स्थानीय लोगों के हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को लावारिस मोबाइल मिलता है तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं, ताकि वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें