फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

Sat, 13 Aug 2016 12:18 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
पुलिस पर भड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल से सटे ब्रह्मपुरी गांव में झगड़े के मामले में एक पक्ष ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने सिडकुल पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि इंसाफ मिलने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ब्रह्मपुरी निवासी डा. बृजेश ने बताया कि नौ जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। शिकायत करने पर पुलिस पीड़ित पक्ष को ही उठाकर ले गई थी। अगले दिन आरोपियों ने फिर हमला किया। इसके बाद छह अगस्त को भी गाली गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई गई है। आरोप है कि कई दिन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही कई अन्य शिकायतें भी सिडकुल पुलिस के खिलाफ डीएम को दी गई। न्याय मिलने तक परिवार सहित डीएम कार्यालय पर धरना देने का अल्टीमेटम दिया गया है। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने किया पुलिस का बचाव
हरिद्वार। ब्रह्मपुरी रावली महदूद के झगड़े में दूसरे पक्ष ने सिडकुल पुलिस का बचाव किया। दूसरे पक्ष के राकेश और राजकिशोर ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि छह अगस्त को विपक्षी बृजेश आदि ने ही उनके परिवार पर हमला किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने ईमानदारी से कार्य किया है, लेकिन दूसरा पक्ष नाजायज दबाव बना रहा है। कहा कि नाइंसाफी हुई तो वह भी परिवार सहित धरना- प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
हरिद्वार। ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी प्रवीण कुमार ने भी सिडकुल पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र में प्रवीण ने बताया कि उसके किरायेदार का सामान उठाने एक युवक पुलिस लेकर आया था। मना करने पर पुलिस नाराज हो गई और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। थाने में तैनात एक दारोगा और तीन सिपाही उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें