पथरी थाने में होली खेलते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : HARIDWAR
रोशनाबाद में पुलिस लाइन से लेकर जिलेभर के थाने, कोतवाली और चौकियों में पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली।
बुधवार को जिले की पुलिस होली के जश्न में डूबी रही। सुबह होने के साथ ही पुलिस होली के रंग में सरोबार दिखी। रोशनाबाद में पुलिस लाइन में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग समेत आला अफसरों के साथ पुलिसकर्मियों ने होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन के अलावा यातायात पुलिस लाइन में भी होली की धूम रही। पुलिस लाइन कैंपस में भी डीजे का इंतजाम किया गया था।
हरिद्वार कोतवाली, ज्वालापुर, थाना कनखल, बहादराबाद, श्यामपुर, सिडकुल, रानीपुर कोतवाली में पुलिसकर्मी होली की खुशी में मस्त दिखे। थाने कोतवाली के अलावा कई चौकियों में भी होली खेली गई।