फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बिखेरे रंग ओर गुलाल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में होली पर्व पर गीत पर थिरकते एसएसपी साथ में पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रंगों का पर्व होली मंगलवार को हरिद्वार जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर लोगों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर और चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह डीजे लगाकर युवाओं की टोली डांस करती रही। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस खासी चोकन्नी दिखी। छिटपुट झड़पों की सूचना पर पुलिस की भागदौड़ जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही होली का उल्लास हर तरफ दिखने लगा था। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी होली के उल्लास में रंगे नजर आए। बच्चों ने जहां सुबह से ही घरों की छतों पर चढ़कर सड़कों पर आने-जाने वालों पर पिचकारी से रंग और रंगों से भरे गुब्बारे फेंकने शुरू कर दिए थे वहीं लोगों ने एक दूसरे से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी तथा रंग गुलाल अबीर, चंदन लगाकर रंगो का त्योहार मनाया।
शहर में शिवलोक कॉलोनी ऋषिकुल, आवास विकास, विवेक विहार, विष्णु गार्डन, खन्नानगर, गोविंदपुरी, कनखल में ब्रह्म विहार कॉलोनी, सर्वप्रिय विहार कॉलोनी तथा उत्तरी हरिद्वार में गंगा विहार कॉलोनी से लेकर सभी कॉलोनियों के पार्को में आसपास के लोगों ने टोलियां बनाकर सामूहिक होली मिलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें रंगों और गुलाल लगाने के साथ-साथ गीत संगीत की विशेष प्रस्तुतियां दी गई ।
विज्ञापन

वहीं विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, मेयर अनीता शर्मा, शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा के आवास पर भी सुबह से देर शाम तक होली मिलन समारोह का आयोजन चलता रहा। जिलाधिकारी सी, रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस राज ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
---------
महिलाओं ने भी जमकर उड़ाया रंग गुलाल
हरिद्वार। होली का उल्लास महिलाओं में भी खूब दिखाई दिया। शहर की हर कॉलोनी में महिलाएं टोलियां बनाकर घूमकर एक दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दी। जमकर रंग अबीर गुलाल के साथ होली खेली। जगह महिला संगीत की महफिलें सजी रही।
-------------
होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
बहादराबाद। भाजपा सलेमपुर महदूद के कार्यकर्ताओ ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार तो है ही और साम्प्रदायिक सोहार्द का भी त्यौहार है। प्यार और मोहब्बत के साथ सभी क्षेत्रवासियों को आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा की यह देश सनातनी परंपरा के साथ आगे बड़ा है। सभी का कर्तव्य है कि आपस में सामाजिक सरोकार बनाये रखना हम सा कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व संयोजक राव शमशाद, पूर्व प्रदेश मंत्री राव अबरार अली, पूर्व चेयरमैन अरविंद चौहान, चमन चौहान आदि उपस्थित थे।
------------
पुलिस व पीएसी रही तैनात
पथरी। मंगलवार को क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी भी इन स्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। धनपुरा के अलावा बादशाहपुर व नसीरपुर कलां संवेदनशील श्रेणी में आते है। धनपुरा में पुलिस बल के अलावा पीएसी तैनात रही है। बादशाहपुर व नसीरपुर कलां में मंगलवार को सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीओ पथरी राजन सिंहए थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान व फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार क्षेत्र में गश्त करते रहे है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न होने की पुष्टि की है।
---------------
मस्ती और उल्लास में झूमते रहे लोग
धनौरी। रंगों और उमंगों के त्यौहार होली पर धनौरी क्षेत्र में फाग की मस्ती छाई रही। मस्ती में डूबकर लोग रंगों की बारिश में भीगते और थिरकते रहे। देहात क्षेत्र मे एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली मनाई। इस मौके पर लोगों ने गुझिया, मिष्ठान समेत अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया।
मंगलवार की सुबह से ही धनौरी क्षेत्र के हर गाँव मोहल्ले में होली गीतों के संग जमकर रंग उकेरा। धनौरी क्षेत्र के गाँव कोटा मुरादनगर, धनौरा, जसवावाला, तेलीवाला, औरंगाबाद, दौलतपुर, हजारा ग्रंट सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन भी हुए और यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते रहे।

होली पर्व पर होली के रंग से रंगे क्षेत्रवासी ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें