फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंड्या मामले में पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपों में फंसे शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने जांच की पूरी रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अभी तक मामले की जांच पूरी न करने पर गृह सचिव को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की एक युवती ने पांच मई को दिल्ली के विवेक विहार थाने में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2010 में जब वह नाबालिग थी, उस दौरान शांतिकुंज में डॉ. पंड्या ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उनकी पत्नी ने मुंह बंद रखने की धमकी दी। युवती का कहना था कि वह शांतिकुंज प्रमुख की सेवा कार्य में जुटी रहने वाली टीम का हिस्सा थी। पिछले दिनों पीड़िता ने हरिद्वार पहुंचकर कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे।
एसएसपी ने जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। जांच में जुटी पुलिस टीम ने 21 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंचकर इस केस से जुड़े करीब 35 लोगों के बयान अलग-अलग जिलों से दर्ज किए थे, लेकिन अभी तक इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच पूरी न होने पर हाईकोर्ट ने गृह सचिव को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आया और दुष्कर्म के इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने रिपोर्ट तलब करने की पुष्टि की है। एसएसपी का कहना है कि जांच टीम में शामिल कुछ लोग कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण क्वारंटीन हैं। इसलिए विवेचना अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें