फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिस ने चीनी मांझे की 101 पेटियों को जलाकर किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए चीनी मांझे की 101 पेटियों और 15 गट्टू को पुलिस ने तहसीलदार और सहायक नगर आयुक्त की मौजूदगी में जलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन की तरफ से चीनी मांझा बेचने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कनखल में एक व्यक्ति की चीनी मांझे की चपेट में आने से मौत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर चीनी मांझा बेचने वालोें के खिलाफ कार्रवाई की थी। सिडकुल, रानीपुर, कनखल, ज्वालापुर, लक्सर में आठ मुकदमे दर्ज करते हुए 170 चीनी मांझे की पेटियां बरामद की गई थीं। ज्वालापुर पुलिस ने 101 पेटी व 15 गट्टू चीनी मांझा बरामद किया था। दुकानदार राजेश सैनी, कमल साहू, दुर्गेश, साकिब पर मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उपजिलाधिकारी की ओर से मांझा नष्ट करने के लिए सीओ ज्वालापुर, तहसीलदा, सहायक नगर आयुक्त, एसएसआई की टीम गठित की। सोमवार को 101 पेटी व 15 गट्टू मांझा को ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल निकट दशहरा ग्राउंड में जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें