फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी शराब, तस्कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तस्करी की शराब पकड़ी है। कार से शराब तस्करी करने वाला चालक फरार हो गया जबकि अन्य एक मामले में 40 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पथरी पावर हाउस से सलेमपुर तिरेह के पास से एक युवक बिना नंबर की कार में तस्करी की शराब लेकर आ रहा है। पुलिस को देखकर कार चालक इरफान उर्फ राजा निवासी दादुपुर कार की चाबी को नाले में फेंककर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को अंग्रेजी शराब की 20 बोतल व 100 पव्वे बरामद हुए। वहीं रानीपुर थाने की चेतक 20 पर तैनात आरक्षी स्वराज सिंह व ताजवर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 के पास से 40 पव्वे देशी शराब के साथ अमन निवासी मिलक मुकीमपुर जिला बिजनौर हाल पता लेबर कालोनी सेक्टर-2 भेल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें