Poland's team reached Patanjali Yogpeeth
- फोटो : amarujala
योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति को समझने के उद्देश्य से पोलैंड से योग विषय पर अध्ययनरत 14 सदस्यीय दल पतंजलि योगपीठ पहुंचा। दल के सदस्यों ने योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने दल के सदस्यों को पतंजलि योगपीठ में चल रहे प्रयोगों से अवगत कराया। सीएम भंडारी के नेतृत्व में आए इस दल के सदस्यों ने कहा पतंजलि योगपीठ के योग-आयुर्वेद आंदोलन ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ चिकित्सालय, पतंजलि आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे मोटापा, कैंसर, डाइबिटीज जैसे रोगों के उपचार की शोधपरक उपचार की भी जानकारी ली।