फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आटा, दाले, सब्जी, फल भरपूर

विज्ञापन
राधाकृष्ण धाम में लोगों के लिए खाना बनवाने के दौरान मौजूद संत । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद अब बाजार में सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य हो गई है। शहर की सभी दुकानों पर अब आटा, दाल, सब्जी और फल आराम से लोगों को मिल रहा है। सभी वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य होने के बाद रेट भी गिरने लगे हैं।
विज्ञापन

22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 23 से शुरू हुआ लॉकडाउन के बाद से शहर में जरूरी वस्तुओं की कमी हो गई थी। बाजार से आटा तो गायब ही हो गया था। बाजार में सामान्य ब्रांड का आटा भी 40 रुपये किलो तक बिक रहा था। आलू के भाव में भी इसी प्रकार की वृद्धि हो गई थी। आलू थोक भाव में 32 रुपये किलो था तो फुटकर में 40 रुपये किलोग्राम बेचा जा रहा था। यही हाल टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, गोभी का भी रहा।
अब आलू के दाम मंडी में 15-18 रुपये किलो हो गए हैं। इससे फुटकर बाजार में 25 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। आटा अब 30 रुपये किलो मिलने लगा है। थोक में कंपनियों के भाव इससे भी कम है। वहीं, बाजार में लगातार जिला प्रशासन की टीमें भी निगरानी में डटी हुई है, जिसका भी असर बाजार में दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें