फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गायत्री विद्यापीठ में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 6 और 7 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित की गई थी। इसमें छात्राओं ने प्रथम और छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के अभिभावक डॉ. प्रणव पंड्या और शैल दीदी सहित शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि ये सफलता न केवल गायत्री विद्यापीठ के लिए, वरन् उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव का विषय है। कहा कि बच्चों ने जोनल स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
शैल दीदी ने बच्चों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी, गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सीताराम सिंहा ने भी खिलाड़ियों को उजवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें