20 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली, स्पोर्ट्स स्टेडियम, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन भल्ला स्टेडियम में अंडर-19 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के सचिन पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में देहरादून के आदित्यपाल, ऊंची कूद में हरिद्वार के विशाल कुमार, गोला फेंक में देहरादून के दिनेश पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हरिद्वार के साहिल मलिक ने बाजी मारी।
अंडर-19 में चक्का फेंक में हरिद्वार के सिद्धार्थ चौधरी, पांच किमी घूमने में चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट, 1500 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के हर्षदीप सिंह, शॉट पुट में हरिद्वार के सिद्धार्थ चौधरी, 3000 मीटर दौड़ में अल्मोड़ा के दिनेश चंद्र, 800 मीटर में स्पोर्ट्स कॉलेज के हर्षदीप सिंह ने प्रथम, 400 मीटर में स्पोर्ट्स कॉलेज के मोहित पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 ब्वायज 400 मीटर में ऊधमसिंह नगर के कमल सिंह सामंत, 800 मीटर में ऊधमसिंह नगर के कमल सिंह सामंत, 1500 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के शुभम डाबरे, 3000 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के शुभम डाबरे पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक में उत्तरकाशी के अनुज, 5000 मीटर दौड़ में चमोली के आदित्य नेगी, ऊंची कूद में रुद्रप्रयाग के शैलेश, चक्का फेंक में उत्तरकाशी के अनुज प्रथम स्थान पर रहे।
दून पूनम ने दिखाया कई स्पर्धा में जौहर
अंडर-14 बालिका वर्ग में 600 मीटर की दौड़ में देहरादून की खुशी, लंबी कूद में देहरादून की पूनम, ऊंची कूद में देहरादून की पूनम, गोला फेंक में नैनीताल की हिमानी कार्की, 400 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर की मोनिका ने प्रथम स्थान पर रही।
3000 मीटर में रुद्रप्रयाग की निकिता का जलवा
अंडर-17 बालिका वर्ग में 800 मीटर में पिथौरागढ़ की माया, 1500 मीटर में रुद्रप्रयाग की निकिता, 3000 मीटर में रुद्रप्रयाग की निकिता कलूड़ा, 5000 मीटर की दौड़ में देहरादून की मानसी नेगी ने प्रथम, चमोली की अनुष्का नेगी ने द्वितीय, देहरादून की सुरभी क्षेत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में रुद्रप्रयाग की, ऊंची कूद में अल्मोड़ा की निशा बिष्ट, गोला फेंक में पौड़ी की प्रिया बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिवानी ने फेंका सबसे दूर गोला
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में रुद्रप्रयाग की रोबिन वर्मा, 1500 मीटर में रुद्रप्रयाग की रोबिन वर्मा, 3000 मीटर में रुद्रप्रयाग की बबीता, गोला फेंक में देहरादून की शिवानी, चक्का फेंक में नैनीताल की दीक्षा रावत, 400 मीटर में रुद्रप्रयाग की रूपा देवी ने प्रथम, ऊंची कूद में देहरादून की संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।